मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- औराई, एसं। पाकर चौक स्थित निषाद भवन में शनिवार को पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद ने पहली बार जनता दरबार लगाया। इसमें अलग अलग मामलों के 85 आवेदन पड़े। फरियादी पानापुर की ममता देवी ने मंत्री से कहा कि इंदिरा आवास की तीसरी किस्त के लिए बिचौलिये दस हजार मांग कर रहे हैं। डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष जानकी शाही व सचिव जेयाउल इस्लाम ने आठ माह के कमीशन नहीं मिलने के साथ ही डोर स्टेप डिलीवरी द्वारा अनाज का वजन कम देने की शिकायत की। रामसजन राय ने रामनगर व रतवारा के बीच जलजमाव से निजात को लेकर पुलिया निर्माण की मांग रखी। इसरारूल हक ने सीएचसी में टेक्नीशियन नहीं होने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं करने की शिकायत की। बिस्था के फेंकन सहनी ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में धांधली का आरोप लगाया। मधुबन बेशी के कुशेश्वर सिंह ने आजादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.