मऊ, जून 9 -- मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के इंदारा-दोहरीघाट रेल खंड के बंद समपार संख्या 14/सी के बदले अंडरपास बनाए जाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने बताया कि अंडरपास निर्माण को लेकर 21 अप्रैल 2025 को उनके द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। उन्होंने इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग समपार पर स्लोप वाला अंडरपास बनाने की मांग किया था। जिस पर महाप्रबंधक ने जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया था। सांसद राजीव राय ने बताया कि अंडरपास निर्माण होने के बाद जहां लोगों का आवागमन और अधिक सुगम बन जाएगा वहीं दूसरी तरफ आस-पास के ग्रामीणों को आए दिन लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगा। उधर अंडरपास स्वीकृति होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सांसद ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.