नई दिल्ली, फरवरी 23 -- टेक कंपनी Nothing ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि वह 5 मार्च को अपनी नई मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज Nothing Phone (4a) को ग्लोबली लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन का ऑफिशियल रेंडर जारी किया है, जिसमें पहली बार इसके रियर डिजाइन की साफ झलक देखने को मिली है। लंबे वक्त से यूजर्स इंतजार कर रहे थे कि नया फोन देखने में कैसा होगा और इसका Glyph डिजाइन पहले से अलग होगा या नहीं। Nothing Phone (4a) में कंपनी की सिग्नेचर सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखा गया है। बैक पैनल पर लेयर्ड इंडस्ट्रियल लुक, दिखने वाले स्क्रू और ज्योमेट्रिक पैटर्न इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं। ड्यूल कैमरा सेटअप को ऊपर की ओर एक ओवल शेप मॉड्यूल में दिया गया है, जो काफी सिमिट्रिक और क्लीन दिखाई देता है। डिजाइन में मिनिमलिज...