ग्रेटर नोएडा, फरवरी 3 -- दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इसका उद्घाटन कर सकते हैं।बजट पर चर्चा और एयरपोर्ट पर गुड न्यूज! केंद्रीय बजट पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम योगी ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए जरूरी एरोड्रोम लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि इस महीने प्रधानमंत्री द्वारा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया जाएगा।'अधिकारियों ने क्या कहा? जहां सीएम योगी फरवरी में उद्घाटन की उम्मीद जता रहे हैं, व...