गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम। शहर के खिलाड़ियों का इंतजार एक बार फिर लंबा हो गया है। मई 2020 में 50 वर्ष पुराना सरकारी स्विमिंग पूल तोड़े जाने के बाद से अब तक नया पूल तैयार नहीं हो पाया है। कमला नेहरू पार्क में करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से हीटेड ऑल-वेदर स्विमिंग पूल बनाया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में निर्माण कार्य करीब 50 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। ऐसे में इस गर्मी में भी तैराकों को सरकारी सुविधा नहीं मिल सकेगी और उन्हें निजी पूलों में महंगी फीस देकर अभ्यास करना होगा। नगर निगम की देखरेख में चल रहे इस प्रोजेक्ट में 50 मीटर लंबा, 8 लेन वाला इंडोर हीटेड पूल तैयार किया जाना है, ताकि खिलाड़ी पूरे वर्ष अभ्यास कर सकें। विभागीय सूत्रों के अनुसार काम शुरू तो हो चुका है, पर रफ्तार धीमी है और इसे पूरा होने में अभी समय लगेगा। निर्माण की बुनि...