मधुबनी, अप्रैल 25 -- हरलाखी, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने लोगों से गहन पूछताछ व तलाशी अभियान चलाया। पहचान के बिना आने जाने पर पूर्ण रोक लगी रही। खासकर नेपाल से आने वाले लोगों को बिना आईडी भारत मे प्रवेश नहीं करने दिया गया। दिन भर बॉर्डर की गतिविधियों पर एसएसबी की नजर रही। भारत-नेपाल सीमा के सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी जवान व उनके वरीय अधिकारी जायजा लेते रहे। गुरुवार सुबह से ही एसएसबी के जवान अपने अपने नाका गश्ती पर मुस्तैद हो गए और आवागमन करने वालों की सघन जांच व तलाशी करने में जुट गए। वाहनों की एंट्री रजिस्टर में की जाने लगी और वाहनों एवं सामानों को खोलकर जांच भी की गई। राहगीरों के सामान को आधुनिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.