पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया जाए। सूचनाएं साझा की जाएं। बॉर्डर एरिया में वन्जीवों के मूवमेंट, जाली मुद्रा और संदिग्धों को लेकर अतिरिक्त चौकसी की जरूरत है। यह कहना है बरेली मंडल के कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी का। गुरुवार को कमिश्नर ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर प्रभावी प्रबंधन के लिए टास्कफोर्स की बैठक की। टास्कफोर्स की बैठक में कमिश्नर ने कहा कि तोते पालना एवं खरीद के साथ ही बिक्री करना अपराध है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आईजी अजय साहनी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र की छोटी-छोटी जानकारियां साझा करें। बैठक में बार्डर पिलर्स की क्षति, जाली मुद्रा, मानव तस्करी, खाद्यान्न और दूसरी सामग्रियों की तस्करी, खाद तस्करी, वनों का अवैध कटान, वन एवं वन्यजीव संबंधी अपराध के अलावा दूरभाष, सर्...