मधुबनी, मई 17 -- हरलाखी,एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने रुट मार्च निकाला। हरलाखी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनुप कुमार शनिवार की शाम दर्जनों पुलिस बल के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रूट मार्च किया। उसके बाद हरिणे सीमा पर एसएसबी जवानों के साथ सर्च अभियान चलाया। जहां आवागमन करने वालों का बारीकी से जांच की गयी। खासकर राहगीरों को उनके पुख्ता परिचय पत्र से पहचान की प्रक्रिया व संदिग्धों से गहन पूछताछ के बाद सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है। थानाध्यक्ष आमलोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासनिक चौकसी निरंतर जारी है। स्थानीय पुलिस प्रशासन दोनो देशों के बीच आवागमन करने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.