महाराजगंज, जनवरी 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोल्हुई पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर टीम ने ग्राम बटईडीहा के पास से दवाओं के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आरोपित पहले भी कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस व गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर जनपद की सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। सीओ फरेन्दा बसन्त सिंह के नेतृत्व में थाना कोल्हुई पुलिस व एसएसबी की 66वीं वाहिनी की टीम ग्राम बटईडिहा के पास बार्डर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर स...