महाराजगंज, सितम्बर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा से सटे जिले में पर्यटन को नई दिशा देने की कोशिशें जोर पकड़ रही हैं। ग्रामीण, धार्मिक और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। जिले में बौद्ध स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी के साथ ही ग्रामीणों को होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में ईको टूरिज्म के अलावा धार्मिक आध्यात्मिक पर्यटन के कई महत्वपूर्ण जगह है। यहां भगवान बुद्ध से जुड़े दो महत्वपूर्ण स्थल रामग्राम और देवदह को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा, धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेहड़ा मंदिर और सोनाड़ी मंदिर को विकसित कर आस्था पर्यटन को बल देने पर काम हो रहा है। वाइब्रेंट विलेज से गांव की संस्कृति से रूबरू हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.