बगहा, फरवरी 2 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने शनिवार के अहले सुबह भारी मात्रा में चुलाई शराब इंडो नेपाल बार्डर से जब्त किया है। मैनाटाड थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि शनिवार के अहले सुबह पता चला कि बसंतपुर बभनौली गांव के पास घोड़ासहन केनाल के रास्ते नेपाल से शराब आने वाला है। तुरंत एक टीम बनाकर छापेमारी की गयी ।छापेमारी के दौरान बोरा में रखा हुआ नब्बे लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया।शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर कुहासे का फ़ायदा नेपाल की ओर भागने में सफल रहें। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर के पहचानने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...