पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में आयोजित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय एक्सपो-2026 के समापन समारोह में सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेरणा प्रियदर्शिनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया। मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय एक्सपो जैसे आयोजन भारत और नेपाल के बीच व्यापार, उद्योग, कृषि, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे मंच स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि को सुदृढ़ करते हैं। बता दें कि प्रेरणा प्रियदर्शिनी को विभिन्न चित्रकला, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक अभियानों के मा...