लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उद्यान विभाग इंडो-डच तकनीक से प्रदेश का पहला सेंटर आफ एक्सीलेंस बाराबंकी में स्थापित करने जा रहा है। यह प्रदेश में नीदरलैंड के सहयोग से स्थापित होने वाला पहला सेंटर आफ एक्सीलेंस होगा। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इंडो-डच प्रोजेक्ट की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र के गांव सोनिकपुर में प्रस्तावित है, जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उद्यान राज्यमंत्री ने बताया कि बाराबंकी में लगभग सात हेक्टेयर भूमि में इंडो-डच तकनीक से सब्जी और फूलों का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होने जा रहा है। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उद्यान के क्षेत्र में राज्य के किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.