नई दिल्ली, जनवरी 12 -- मलेशिया और इंडोनेशिया एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई द्वारा विकसित एआई चैटबॉट ग्रोक पर प्रतिबंध लगाने वाले दुनिया के पहले देश बन गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस टूल का दुरुपयोग अश्लील और बिना सहमति के डीपफेक चित्र तैयार करने में किया जा रहा था। मलेशिया और इंडोनेशिया के इस कदम से जनरेटिव एआई को लेकर वैश्विक चिंता दिखाई देती है। क्योंकि ऐसे टूल वास्तविक जैसे दिखने वाले चित्र, आवाज और लिखित संदेश तैयार कर सकते हैं। वहीं, मौजूदा सुरक्षा उपाय उनके दुरुपयोग को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मस्क के ही सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से उपलब्ध ग्रोक पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक और छेड़छाड़ वाले तैयार करने के आरोप लगे हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया के इन दोनों देशों के नियामकों ने कहा कि मौजूदा नियंत्रण उपाय नकली अश्ली...