बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- भारत-जापान के मैच में स्टेडियम हाउसफुल हजारों लोगों ने खड़े होकर लिया मैच का आनंद राजगीर में हुई बारिश तो मौसम हुआ सुहाना फोटो : हॉकी दर्शक-राजगीर के हॉकी स्टेडियम भारत-जापान मैच के दौरान तिरंगा लहराकर टीम का उत्साह बढ़ाते दर्शक। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। रविवार को राजगीर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम दर्शकों खचाखच भर गया। पूरा खेल परिसर इंडिया..., इंडिया... के शोर से गूंज उठा। भारत और जापान के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हजारों की संख्या में लोग उमड़े। शहर में हुई झमाझम बारिश ने स्टेडियम का मौसम सुहाना बना दिया। ठंडी हवाओं के बीच दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था। मैच की शुरुआत से ही स्टेडियम दर्शकों के शोर से गूंज रहा था। खेल के तीसरे ही मिनट में जैसे ही भारत ने पहला...