कोलंबो, फरवरी 9 -- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने सोमवार को कहा कि टीम पूरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने की तैयारी कर रही है और सरकार से अनुमति मिलने पर भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच भी खेलेगी। मेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में मिर्जा से पूछा गया था कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर टीम में कोई बातचीत हुई है। मिर्जा ने कहा, ''हम पूरे टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। हम विरोधी टीम के अनुसार खेलेंगे। फैसला सरकार का होगा और हम वही करेंगे जो हमसे कहा जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''इस समय फोकस आगामी मैच पर है और हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे। जहां तक भारत के खिलाफ मैच का सवाल है तो यह सरकार का फैसला होगा। जो सरकार तय करेगी, हम उसके अनुसार खेलेंगे।'' इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.