नई दिल्ली, फरवरी 2 -- पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट सात फरवरी से शुरू होगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना था। पाकिस्तान सरकार ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि उसने अपनी टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दी है लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे। इंडिया मैच का बॉयकॉट करने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान को चेताया है। आईसीसी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक बयान में कहा, "आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के उस बयान को देखा, जिसमें उसने अपनी नेशनल टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में चयनित भागीदारी का ...