जहानाबाद, मई 22 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित राजद कार्यालय मे इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गठबंधन के सभी पार्टियों के प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और सचिव लोग भाग लिए। बैठक में 24 सदस्यीय सामान्य समिति का गठन किया गया जिसके संयोजक राजद प्रखंड अध्यक्ष राज प्रेम यादव को चुना गया। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि किसान मजदूर संगठनों द्वारा 9 जुलाई 25 को राष्ट्रीय हड़ताल का समर्थन किया जाएगा। यह हड़ताल चार लेवर कोड के खिलाफ आयोजित किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सतीश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता राज प्रेम ने किया इस मौके पर वेंकटेश शर्मा, धनेश्वर मांझी, उपेंद्र वर्मा, राजाराम मांझ़ी, लालदेव साहनी, संजय श...