रांची, अगस्त 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में विशिष्ट गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने, मशीन द्वारा पठनीय मतदाता सूची उपलब्ध कराने तथा झारखंड में चल रही विशिष्ट गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को तत्काल बंद करने जैसी मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन एवं विभिन्न नागरिक संगठन सोमवार को विरोध मार्च निकालेंगे। यह विरोध मार्च बिरसा चौक से राज्य निर्वाचन आयोग तक निकाला जाएगा। यह जानकारी भाकपा-माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 11:30 बजे बिरसा चौक, रांची से मार्च निकाला जाएगा, जो राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक जाएगा। विरोध मार्च में झामुमो, कांग्रेस, राजद, भाकपा-माले, भाकपा, माकपा एवं जनाधिकार मंच के कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। इस दौरान जहां राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकार...