कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल किया अपने नाम फोटो- मंझनपुर, संवाददाता। प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इलाहाबाद स्पोट्र्स शूटिंग रेंज के पैरा शूटर डॉ. नूर आलम ने एक बार फिर इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें गोल्ड मिलने की जानकारी होने पर स्वास्थ्य महकमे में स्पोर्ट्स शूटिंग रेंज के शूटरों में खुशी का माहौल है। भोपाल में 11 से 14 नवंबर तक राइफल इवेंट 0755 इंडिया ओपन शूटिंग कंपटीशन 2025 में पैरा एएच 1 स्टैंडिंग 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर प्रयागराज मंडल के साथ-साथ कौशाम्बी जनपद का नाम फिर से एक बार गौरवान्वित किया। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के भोपाल शहर मे 11 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व ...