नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्सी की आर्ट गैलरी में आयोजित कला प्रदर्शनी 'छोटी सी आशा-चिल्ड्रेन फॉर द बेटर वर्ल्ड' बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह प्रदर्शनी 18 से 24 दिसंबर तक चली। इसमें बच्चों की रचनात्मकता और बेहतर विश्व की आकांक्षा को दर्शाने वाली कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी ने न केवल बच्चों की कल्पनाशीलता को मंच प्रदान किया, बल्कि दर्शकों को एक बेहतर दुनिया की ओर प्रेरित भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...