पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- पीलीभीत। विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और शिक्षा को और बेहतर बढ़ावा देने के उद्देश्य भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज रामनगर के भौतिकी प्रवक्ता शिवम मिश्रा को आमंत्रित किया गया है। वे पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ में छह से नौ दिसंबर तक होने वाले गुरूकुल कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह अपने भौतिक विज्ञान में की गयी अनुसंधान पर वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम में देश भर के प्रमुख शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानाचार्य वीरेश पांडेय ने शिक्षक की।उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कालेज के लिए गर्व का क्षण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...