प्रयागराज, जनवरी 12 -- मीरापुर के तिकोना पार्क के पास रहने वाली पंद्रह वर्षीय अंतरा गौतम इंडियाज टॉप मॉडल टीन एज चुनी गई हैं। इंडियाज बिगेस्ट टीवी रियल्टी शो का आयोजन जयपुर में आठ से 11 जनवरी तक हुआ था। जिसमें देशभर से आईं टीन प्रतिभागियों के बीच हुए ड्रेस, टॉक व वॉक के बाद टैलेंट राउंड में क्लासिकल प्रस्तुति से उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित किया था। निर्णायकों में केथ जैक्सन, जगदीश पुरोहित, करण विज व गौर शामिल थे। टैगोर पब्लिक स्कूल में दसवीं की छात्रा अंतरा ने बताया कि इस शो के जरिये आने वाले समय में वियतनाम, फिलीपींस व सिंगापुर में आयोजित होने वाले शो में भारत का प्रतिनिधित्व करने जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...