मेरठ, फरवरी 16 -- ग्रेटर नोएडा में चल रहे इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट्स फेयर-2026 में मेरठ के बिगुल (बैंडबाजे) ने अपना दीवाना बना लिया। मेले में बिगुल लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार को मेले में काफी भीड़ रही। इसका समापन 18 फरवरी को होगा। जीआई टैग मिलने के बाद इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट्स फेयर में पहली बार मेरठ के बिगुल को प्रदर्शित किया है। मेले की रिसेप्शन कमेटी के अध्यक्ष एवं मेरठ वाद्य निर्माता संघ के अध्यक्ष, प्रमुख निर्यातक मोहित चोपड़ा ने बताया कि मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने किया था। रविवार को मेला का दूसरा दिन था। दो दिन में मेले में पांच हजार से अधिक बायर्स का पंजीकरण हो चुका है। उनका मानना है मेले में देश भर के लगभग आठ से दस हजार निर्यातक एवं हस्तशिल्पी, अन्य लोग पहुंचेगे। उम्मीद जताई कि मेले...