आगरा, फरवरी 16 -- इंडियन हर्निया सोसायटी के सालाना अधिवेशन में डा. अमित श्रीवास्तव को सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। रांची में 13 और 14 फरवरी को हुई आईएचएसकान-25 में बीते साल 2024 में हुई एसीकान के सफल आयोजन के लिए कोषाध्यक्ष डा. सुनील शर्मा और डा. समीर कुमार की प्रशंसा भी की गई। डा. अमित श्रीवास्तव 2026 में अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। वे (2018-2024) तक सेल्सी के राष्ट्रीय सचिव के साथ एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ इंडिया ने नेशनल गवर्निंग काउंसिल के भी 2018 से 2024 तक सदस्य भी रहे हैं। वह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ स्व. डा. केपी श्रीवास्तव के पुत्र हैं। इससे पहले 2011 में डा. एसडी मौर्या इंडियन हर्निया सोसायटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.