गाजियाबाद, फरवरी 5 -- Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगा सुसाइड नोट जांच एजेंसियों और समाज दोनों को झकझोर रहा है। नोट में बहनों द्वारा लिखी बातें यह सोचने को मजबूर कर देती हैं कि उनकी मनोदशा क्या थी?वे किस तरह अपने परिवार से बहुत दूर जा चुके थे। सुसाइड नोट में कोरियन कंटेंट, के-पॉप और विदेशी एंटरटेनमेंट से गहरे लगाव के साथ-साथ परिवार से टकराव, मानसिक दबाव और शादी को लेकर डर सभी का जिक्र मिलता है। नाबालिग बेटियों ने अपने पिता के नाम छोड़े गए सुसाइड लेटर की कुछ पंक्तियां इस तरह हैं- 'लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे की, हमसे हमारी जान छुड़वाने की। जितना हम कोरियन एक्टर और के पॉप ग्रुप को चाहते थे न, उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे।...