कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में कमजोर एवं अशक्त 80 मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल एवं मास्क का वितरण किया। हृदय रोग संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. विनयकृष्ण ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी निरंतर सामाजिक सेवा के कार्यों में लगी रहती है। डॉ. विनयकृष्ण ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। सहयोगी प्रवृत्ति वाले को सहयोग अवश्य मिलता है। इस अवसर पर आरके सफ्फड़, डॉ. अंगद सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.