आरा, फरवरी 18 -- कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड के बहियारा गांव स्थित रामानंदी यज्ञानंद मेमोरियल दी इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने भाग लिया। नर्सरी व एलकेजी के बच्चों के लिए बोतल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई तो वहीं यूकेजी के बच्चों के लिए बुक बैलेंसिंग रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 फरवरी तक चलेगा। प्रतियोगिता के दौरान स्पून एंड मार्बल रेस, थ्री लेग रेस, बनाना रेस, सैक रेस, कबड्डी व शब्द चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या वंदना सिन्हा व उप प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थिति रही।

हिंद...