नई दिल्ली, फरवरी 19 -- ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के खिलाफ नस्लीय हिंसा की एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। विक्टोरिया के कोरियो में एक स्थानीय जिम के बाहर 22 साल के भारतीय नर्स हरमनप्रीत सिंह पर तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर नस्लीय हमला किया। पीड़ित के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात की है। वह जिम में कसरत कर रहे थे। तीनों हमलावरों ने पहले जिम के अंदर हरमनप्रीत पर नस्लीय टिप्पणियां कीं और बाद में बाहर निकलने पर उनका पीछा करते हुए हिंसक संघर्ष किया। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए हरमनप्रीत ने उस भयानक पल का वर्णन किया जब स्थिति हिंसक हो गई। उन्होंने बताया, "हमलावर मेरे चेहरे के बहुत करीब आ गया और फिर अचानक पीछे होकर अपना सिर मेरे नाक पर जोर से मारा। इसके तुरंत बाद ही खून बहने लगा।" वीडियो फुटेज में हमलावरों को नस्लीय अपशब्द कहते हुए स...