भागलपुर, फरवरी 16 -- रेशम भवन, जीरोमाइल चौक, भागलपुर में इंडियन खादी सह हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट मेला का विधिवत उद्घाटन रविवार को कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित कुमार एवं जिला उद्योग केंद्र के परियोजना पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया। इस मेले में स्थानीय बुनकरों तथा हस्तशिल्पियों द्वारा 20 राज्यों के कलाकारों के स्टॉल सजाए गए हैं। एक छत के नीचे सभी वस्तुएं सस्ते दरों पर उपलब्ध होंगी। यह मेला 15 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय बुनकर एवं हस्तशिल्पी मंजूषा गुरु, मनोज पंडित, भोला प्रसाद, शिवशंकर तांती, अजय यादव सहित लगभग 30 बुनकर एवं हस्तशिल्पी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...