मोतिहारी, फरवरी 16 -- मोतिहारी,निप्र। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व. प्रदीप नंदन शर्मा स्मृति जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन के फाइनल मुकाबले में इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज ने एम जे के सुगौली को 6 विकेट से हराकर लीग चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया। इसीडीसीए सचिव रवि राज ने बताया कि ग्राउंड-3 पर हुए फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एम जे के सुगौली की टीम ने नितेश के 39 रन व सरफराज के 19 रन की पारी के बदौलत 117/10(20.3) स्कोर खड़ा किया। इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज के गेंदबाज दिपांशु व प्रत्यक्ष ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज की टीम रौनक के 54 रन व प्रियांशु के 25 रन की पारी के बदौलत 118/4(28) का स्कोर बनाकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। एम जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.