हरिद्वार, फरवरी 24 -- कनखल के हनुमंतपुरम स्थित जिला कार्यालय में इंडियन किसान यूनियन ने होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान गन्ना किसानों का बकाया भुगतान प्रमुख मुद्दा रहा। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि इंडियन किसान यूनियन किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाला बड़ा संगठन बन चुका है। देशभर में लगभग पांच लाख सदस्य हैं और इस वर्ष इसे दस लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि होली नजदीक है, लेकिन गन्ना किसानों का बकाया जारी नहीं हुआ है। कुछ अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण भुगतान अटका हुआ है। वालिया ने सरकार से मांग उठाई कि होली से पहले किसानों का बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। प्रदेश महामंत्री मनोज चौहान ने अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष डीपी सिंह ने संचालन किया। सबने किसानों की एकजुटता पर जोर देते हुए संगठन को मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.