नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक की शनिवार सुबह एटीएस वन हमलेट सोसाइटी की 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 55 वर्षीय अजय गर्ग दिल्ली में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वह सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हमलेट सोसाइटी के फ्लैट में पत्नी मयूरी गर्ग के साथ रहते थे। शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे वह बालकनी की तरफ गए। पांच मिनट बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। सुरक्षाकर्मी गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे तो अजय गर्ग लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। सोसाइटी के लोगों ने उनकी पत्नी और डॉयल-112 पर घटना की सूचना दी। कार्यकारी निदेशक को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.