नोएडा, जनवरी 4 -- फॉलोअप -सुसाइड नोट में लिखी जिंदगी में आगे न बढ़ने की बात -परिवार की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक ने खुदकुशी की थी। पुलिस ने रविवार को सुसाइड नोट मिलने के बाद इसकी पुष्टि की। सुसाइड नोट न मिलने के कारण शनिवार को यह माना जा रहा था कि अधिकारी की मौत 17वीं मंजिल से गिरने से हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 55 वर्षीय अजय गर्ग दिल्ली में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वह सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हमलेट सोसाइटी के फ्लैट में पत्नी मयूरी गर्ग के साथ रहते थे। शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे वह बालकनी की तरफ गए। पांच मिनट बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में 17वीं मंजिल से नीचे गिर गए। सुरक्षाकर्मी गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे तो अजय गर्ग लहूलुहान हालत में जमी...