कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। नर्वल में इंडियन ऑयल की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर तेल चोरी के मामले में गुरुवार देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही एक दर्जन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। लाइन की रूटीन चेकिंग करने वाले गार्ड की भूमिका भी देखी जा रही है। इसके खेत से खोदाई कर लाइन क्षतिग्रस्त की गई, वह घर पर ताला लगाकर फरार है। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। इंडियन ऑयल की बरौनी कानपुर तेल पाइप लाइन को नर्वल के थरेपाह गांव के पास क्षतिग्रस्त कर हजारों लीटर तेल चोरी कर लिया गया था। गुरुवार को इंडियन ऑयल के अफसरों ने यह मामला पकड़ा। वेल्ड पाइप व नट बोल्ट की मदद से दो वाल्व लगाकर तेल की चोरी की गई थी। गुरुवार देर रात इंडियन ऑयल पाइप लाइन डिवीजन पनकी के सहायक प्रबंधक नीरज रस्तोगी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.