पटना, दिसम्बर 8 -- देशभर में इंडिगो संकट के कारण रेलवे द्वारा कई शहरों से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना और दरभंगा से भी दो-दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आनंद विहार के लिए किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 02395 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 09, 11 एवं 13 दिसंबर को रात 8:30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 02396 आनंद विहार-पटना स्पेशल 10, 12 एवं 14 दिसंबर को आनंद विहार से शाम 7 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेगी। 02309 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 10, 12 एवं 14 दिसंबर को रात 8 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 02310 आनंद विहार-पटना स्पेशल 11, 13 एवं 15 दिसंबर को आनंद विहार से शाम 7 बजे खुलकर अगले दिन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.