नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बड़े पैमाने पर उड़ान सेवाएं रद्द होने और घंटों की देरी से उड़ान संचालित करने के मामले में देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दर्ज शिकायतों पर शुरुआती जांच के बाद मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सीसीआई की तरफ से कहा गया है कि इंडिगो के खिलाफ दर्ज की गई सूचनाओं पर संज्ञान लिया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आयोग ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत मामले को आगे बढ़ने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि आयोग अब गहन जांच करेगा कि दिसंबर के पहले सप्ताह में खड़े हुए संकट के पीछे असल कारण क्या थे। जांच इस बात पर भी केंद्रित होगी है कि विमानन कंपनी ने बाजार में अपनी स्थिति का गलत फायदा उठाया या किसी ...