दरभंगा, दिसम्बर 10 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर मंगलवार को हवाई सेवा पटरी पर लौटने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। करीब एक सप्ताह से लगातार दरभंगा आने वाली कोई न कोई फ्लाइट रद्द हो रही थी। इससे यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दरभंगा एयरपोर्ट पर मंगलवार को पांच जोड़ी विमानों का परिचालन हुआ। अन्य विमानों को शेड्यूल में नहीं रखा गया था। इनमें से दिल्ली और मुंबई से आने वाली अकासा की फ्लाइट का विलंब से परिचालन हुआ। अकासा, इंडिगो और स्पाइसजेट के विमान आए और गए। इससे सशंकित यात्री राहत की सांस लेते दिखे। इंडिगो की 2:05 बजे हैदराबाद और 3:10 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट मामूली देरी से पहुंची। इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से आई लहेरियासराय की शबाना ने बताया कि आज फ्लाइट समय पर थी। टिकट के दाम भी घटे हैं। उन्होंने बताया कि...