कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने से विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मुकाबले की तारीख में बदलाव करना पड़ गया। क्योंकि उप्र की अंडर-16 की टीम भी सात दिसंबर से होने वाले अपने पहले मुकाबले के लिए अभी तक लखनऊ में ही फंसी है। ऐसी स्थिति में त्रिपुरा के साथ होने वाले उसके मुकाबले को एक दिन आगे शिफ्ट कर दिया गया है। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट से बुकिंग थी लेकिन वह कैंसिल हो गयी। लिहाजा मैच को एक दिन आगे शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को टीम को बस से दिल्ली भेजा गया है। जहां से उनकी टिकट बेंगलुरु के लिए करायी गयी है। उम्मीद है कि रविवार को टीम फ्लाइट से चली जाए। अन्यथा सोमवार को शिफ्ट किये मैच में संशय के बादल छा जाएंगे। उत्तर प्रदेश का पहला मैच त्रिपुरा के साथ कर्नाटक के शिम...