प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की पांच दिसंबर (शुक्रवार) की दो उड़ानें आज रद कर दी गईं। इनमें प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट 6E2270 और विकल्प के रूप में निर्धारित 6E2920 शामिल हैं। दोनों उड़ानों को ऑपरेशनल कारणों के चलते कैंसिल किया गया। उड़ानें रद होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्री तय समय से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन वहां पहुंचकर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली। यात्रियों का कहना था कि अचानक जानकारी मिलने से उनकी आगे की योजनाएं बाधित हो गईं। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को टिकट रीशेड्यूलिंग और रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार उड़ानें रद होने और देरी के कारण प्रयागराज-दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले यात्री निराश हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.