रुद्रपुर, दिसम्बर 4 -- - तकनीकी खराबी के कारण हुई फ्लाइट रद पंतनगर। दिल्ली से पंतनगर आने वाली इंडिगो की उड़ान गुरुवार को तकनीकी खराबी के चलते रद कर दी गई। फ्लाइट संख्या 6ई-7156, जो शाम 4:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी, अचानक आई तकनीकी दिक्कत के कारण संचालित नहीं हो सकी। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि विमान में आई तकनीकी समस्या के कारण सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए उड़ान को निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को इस संबंध में समय रहते सूचना दे दी गई है और इंडिगो की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। फ्लाइट रद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, कई यात्रियों ने वैकल्पिक उड़ानों और परिवहन साधनों की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.