रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- पंतनगर। मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम विजुअलिटी के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की दोनों निर्धारित उड़ानें रद कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कम से कम 800 मीटर की रनवे विजुअल रेंज आवश्यक होती है, लेकिन मंगलवार को एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 400 मीटर ही दर्ज की गई। इस कारण इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-73254, जिसे दोपहर 1 बजे पंतनगर उतरना था और दूसरी उड़ान 6ई-7156, जिसे शाम 4:15 बजे उतरना था, दोनों को रद कर दिया गया। यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूर्ण किराया वापस लेने का विकल्प दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...