पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया। इंडिगो की दिल्ली और स्टार की कोलकाता फ्लाइट सोमवार को कैंसल रही। इसके पीछे स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली में धुंध के कारण इंडिगो की फ्लाइट इसलिए रवाना नहीं हुई क्योंकि पूर्णिया पहुंचकर वापस चार बजे दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पाती। आज पूर्णिया एयरपोर्ट पर तीन विमानों का आगमन और तीन विमानों का प्रस्थान हुआ। कुल छह विमानों के परिचालन के दौरान 619 यात्रियों का आवागमन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...