गया, फरवरी 20 -- गया एयरपोर्ट से शुक्रवार की शाम कोलकाता जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गयी। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की दिल्ली-गया-कोलकाता सेक्टर की फ्लाइट शाम 4:30 बजे दिल्ली से 181 यात्रियों को लेकर गया पहुंची थी। गया से इसी फ्लाइट को 4:55 बजे 137 यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना होना था। लेकिन, टेकऑफ होने से पहले फ्लाइट में तकनीकी खराबी का सिग्नल मिलने के बाद उड़ान रोक दी गयी। तकनीकी जांच के दौरान इंजीनियरिंग टीम ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को आगे उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। ऐसे फ्लाइट को गया एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड करना पड़ा। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरातफरी की स्थिति बन गयी। कई यात्रियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.