नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भरोसा दिया है कि 10 फरवरी 2026 के बाद उड़ानों के रद्द होने की स्थिति नहीं बनेगी और ऑपरेशन सामान्य रूप से चलेगा। इसके साथ ही, दिसंबर में दी गई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) से जुड़ी विशेष छूट भी खत्म कर दी गई हैं। डीजीसीए के मुताबिक अब एयरलाइन के पास पर्याप्त संख्या में पायलट मौजूद हैं, जिससे नए फ्लाइट ड्यूटी नियमों का पालन बिना किसी रुकावट के किया जा सकेगा। मंगलवार को डीजीसीए ने बताया कि सोमवार (19जनवरी) को हुई समीक्षा बैठक में इंडिगो ने जानकारी दी कि 10 फरवरी के बाद की जरूरतों के हिसाब से उसके पास पर्याप्त पायलट उपलब्ध हैं। एयरलाइन ने बताया कि नियमों के अनुसार 2,280 पायलट इन कमांड (कैप्टन) की जरूरत है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.