पीलीभीत, मार्च 2 -- बीसलपुर। बाइक का इंडिकेटर टूटने के विवाद को लेकर युवक को चार लोगों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद अन्य लोगों की भी तलाश शुरू दी है। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रवि यादव पुत्र डालचंद का छोटे भाई से बाइक का इंडिकेटर टूट गया। तभी चार लोग उसे पीटने लगे। बचाने पहुंचे रवि यादव के ऊपर हमलाबरों ने लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है। घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करने के बाद अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.