अररिया, दिसम्बर 9 -- अररिया। एक संवाददाता जिला क्रिकेट लीग अंडर-16 कांसम ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए मैच नंबर 05 में इंडस स्पोर्टिंग क्लब अंडर-16 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयेश क्रिकेट एकेडमी अंडर-16 को 5 विकेट से पराजित कर दिया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयेश क्रिकेट एकेडमी अंडर-16 की टीम 24.5 ओवर में 102 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन कश्यप ने 37 गेंदों पर 23 रन, मयंक सिंह ने 12 रन और आदित्य कुमार ने 17 रनों का योगदान दिया। इंडस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गेंदबाजी में मो. सैफ ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं अंकित कुमार बिस्वास और प्रिंस राय ने 2झ्र2 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब अंडर-16 ने 15.2 ओवर में 104 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम...