अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार के बाद अब बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार बजट पेश करेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर सदन में बजट पेश होगा। राज्य सरकार के बजट से अलीगढ़ के ताला-हार्डवेयर, पीतल निर्माताओं के साथ व्यापारियों को कई तरह की रियायत मिलने की उम्मीद प्रदेश सरकार के बजट से है। उद्यमियों को आस है कि प्रदेश सरकार एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने और औद्योगिक नीति को सरल बनाने का समाधान बजट में करेगी। अलीगढ़ में छह हजार से अधिक ताला-हार्डवेयर इकाइयां हैं। ताला हार्डवेयर इंडस्ट्री को राज्य सरकार के बजट से उम्मीद है कि प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को बिना बैंक गारंटी फंड देने की सीमा बढ़ाई जाएगी। इससे इकाइयां तेजी से विस्तार करेंगी। औद्योगिक पॉलिसी व निवेश के नियमों को सरल बनाने का समावेश इस बजट में होगा। ताला हार्डवेयर कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.