जमशेदपुर, जनवरी 22 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर इंडस्ट्रीयल टाउनशिप मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज होने वाली है। यह केस मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की बेंच सुनेगी। जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के निवासियों को तीसरा मताधिकार दिलाने को लेकर जमशेदपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहर लाल शर्मा ने 1988 में पहली बार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। तब जमशेदपुर में निकाय चुनाव कराने को लेकर बिहार सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी थी। परंतु इसके खिलाफ टाटा स्टील ने याचिका दायर कर मामले को स्टे करवा दिया। तभी से यह विवाद सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट और हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट के बीच झूल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.