धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद/झरिया, हिटी उद्यमी एवं इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया। इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि रतनलाल एसोसिएशन के समर्पित सदस्य थे। मेरे अच्छे मित्र थे। 25 वर्षों से एसोसिएशन में उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभाया। समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उनके निधन से मर्माहत हूं। रतन लाल अग्रवाल (85 वर्ष) का निधन जोड़ाफाटक स्थित उनके आवास पर शनिवार अपराह्न 3.45 बजे के आसपास हुआ। मारवाड़ी समाज, विहिप, बजरंग दल, सहित विभिन्न संगठनों में शोक है। वे सफल उद्यमी के साथ-साथ मारवाड़ी सम्मेलन झरिया, श्री झरिया-धनबाद गोशाला, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन सहित अनेक संस्थाओं से जुड़े रहे। उनके तीन पुत्र कमल किशोर अग...